एकता कपूर हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया क्वारनटीन
By: Pinki Mon, 03 Jan 2022 2:45:40
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव (Ekta Kapoor Corona Positive) पाई गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद वे क्वारनटीन में हैं। एकता ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
इससे पहले बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- 'मैं 3 दिन पहले एक शख्स से मिला था, बाद में मुझे पता चला कि उसे कोरोना है। प्रिया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम लोग घर में क्वारनटीन हो गए हैं और और हम किसी के भी कॉन्टैक्ट में नहीं आए हैं। हम दोनों को वैक्सीन लग चुकी हैं। हम हल्के सिम्टम्स एक्सपीरियंस कर रहे हैं। प्लीज सभी हेल्दी रहें और मास्क लगाएं।'
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। एकता और जॉन अब्राहम से पहले करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी, मृणाल ठाकुर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। करीना और अमृता क्रिसमस से पहले कोरोना निगेटिव हुई थीं। वहीं अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।